बारिश के दिनो मे जीवन .....
की आपको इस बारे में पुनर्विचार करने की जरूरत है
बारिश की अनियमितता के कारण साग सब्जियों और फल फूलों पर बहुत गहरा असर हो रहा है और इन सब का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है जिससे स्वास्थ्य में खराबी आने लगी है समय से पहले बारिश और समय से पहले पतझड़ जैसे समस्या सामने आ रही है
तो इन सब को देखते हुए हमे क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इस पर जरा विचार करने की जरूरत है खास तौर से बरसात के दिनो मे हमे क्या खाना चाहिए और क्या नहीं चलिए आज इस बारे में बात करते है और निष्कर्ष निकलते है। कुछ क्योंकि बात करने से ही निष्कर्ष निकलता है
बारिश के मौसम में क्या खाएं क्या नहीं खायें.????
ये सवाल बहुत परेशान कर रहा है की बारिश में ऐसे क्या खाएं जिससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहे बारिश के मौसम में स्वास्थ्य बहुत जल्दी खराब हो जाता है तो इन सब चीजों से बचने के लिए क्या खाना चाहिए
ताजा पका भोजन ही खाए : बारिश के दिनो मे हर जगह गिला रहता है जिसे बैक्टीरिया और वायरस का खतरा बहुत ज्यादा रहता है अगर हम उनके संपर्क में आ गए तो बीमारी से कोई नहीं बचा सकता इसलिए हमे ताजा पका हुआ भोजन ही खाना चाहिए।
मसाला चाय पिए : मसाला चाय में विभिन्न प्रकार के मसाला चाय में घुले होते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है और चाय गर्म होती है और गर्म चाय पीने से हमारे शरीर का तापमान बरसात के दिनो मे सही रहता है ।
हरी पत्तेदार सब्जी नहीं खाना चाहिए : वैसे तो हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है लेकिन बरसात के दिनो मे कीड़े बहुत जल्दी लगते है जिससे संक्रमण का खतरा बड़ जाता है और बीमारी हो सकता है तो इन चीज़ों को कुछ दिनो के लिए दूर रहना बेहतर है
साफ पानी पिए /उबला हुआ पानी पिए :
गंदा पानी पीने से हैजा ,डायरिया हो सकता है
बरसात के दिनो मे हर जगह पानी होती है जिससे ये जल जमीन के अंदर जाते है जिससे नाले और बहुत सारी जगह से पानी और विभिन्न जगह का पानी से जलस्तर बढ़ता है जिसमे सभी जगह से पानी सम्मिलित होते है जिसमे ये खराब हो जाते है इसलिए बरसात के दिनो मे उबाल कर पीना सही रहता है
मसालेदार और ऑइली खाना : मसालेदार और ऑइली खाना से बचना चाहिए क्योंकि इस समय हमारा मेटाबॉलिज्म थोड़ा स्लो हो जाता है जिसे खाना देर से पचता है
कौन सा फल खाए : बरसात के दिनो मे कौन सा फल खाए कौन सा नही समझ पाना मुस्किल है तो लेकिन आपको घबराने की बात नही मैं आपको बता रहा हु क्या खाना है क्या नहीं
- सेब
- आलूबुखारा
- अनार
- पपीता
- और सीजनल फल खा सकते है
बारिश के मौसम में कौनसी सब्जी खाएं
बरसात के दिनो मे ,लौकी ,करेला, भिंडी, तरोई, कद्दू ,आलू ,परवल इन सब्जियों का चयन करना चाहिए क्योंकि इनमे कीड़े नहीं लगते है और फंगस का खतरा भी कम होता है
कौनसी सब्जी नहीं खाए
हरी पत्तेदार सब्जी पत्ता गोभी, बैगन , इन सब्जियों को नहीं खाना चाहिए
यहां पर केवल सामान्य जानकारी दी गई है अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें
धन्यवाद
अगर आपको ये ब्लॉग अच्छा लगा होता कमेंट करके जरूर बताएं और शेयर करे अपने दोस्तो के साथ धन्यवाद पूरा पढ़ने के लिए
Bahot hi achchhi jankari hai sir👌👌....Thank sir.
जवाब देंहटाएंThank you mithlesh bhai
हटाएं